अंबाला को करोड़ों की सौगात
राज्यमंत्री नायब सिंह सैणी ने योजनाओं के उद्घाटन संग रखी परियोजनाओं की नींव
अंबाला— मंत्री नायब सिंह सैणी ने शुक्रवार को करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। उन्होंने राज्य राजमार्ग एक से बधौली सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क के गांव बधौली तक के सुदृढ़ीकरण कार्य पर चार करोड़ 67 लाख 85 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने गांव पिलखनी में लिंक रोड पिलखनी से रच्छेडी तक सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया, जिस पर 80 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार पांच करोड़ 60 लाख से बनने वाली पिलखनी से अंटाला तक सड़क व पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, 18 लाख 50 हजार से बनी इंटरलोकिंग टाइल्स से निर्मित गली, दस लाख से बने श्मशान घाट के रास्ते व चारदीवारी, आठ लाख से बने नाले तथा आठ लाख 21 हजार से बने आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन किया। जिला परिषद स्कीम के तहत निर्मित इंटरलोकिंग गली का उद्घाटन भी किया, जिस पर तीन लाख 67 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। राज्य मंत्री ने गांव पिलखनी में विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपए व एक बड़ा कम्युनिटी सेंटर तथा सांसद रतन लाल कटारिया की ओर से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने दस लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नारायणगढ शहर में बिजली की तारें व पोल बदलने पर साढे़ पांच करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, राजेश बतौरा, मार्केट कमेटी चेयरमैन नवीन शर्मा, मारमंडा मंडल प्रधान नरेंद्र राणा कुराली, अंबाला सर्र्किल टू के प्रधान रविंद्र सैणी, विवेक गुप्ता, सोहन सिंह, अश्वनी अग्रवाल, जिया लाल सैणी, दीदार सिंह हांडीखेडा, नारायणगगढ़ विधानसभा क्षेत्र विस्तारक सुभाष गोयल, राकेश बिंदल, सुरेंद्र सैणी, जसविंद्र बख्तुआ व अशोक पाल, रामनिरंजन, अशोक साहनी, भीम सेन गैरा, गुरनाम सिंह,ओमप्रकाश चानना, बांका सैणी, संजीव पंजलासा, दलबीर राणा बधौली, मुकेश गर्ग, राजीव बेरखेडी, अंग्रेज दूधली, रामकरण, अशोक कुमार, राजेश पिंजौडी, कुलदीप सैणी, कृष्ण चंद वालिया, बलदेव सलौला, दिलबाग बनौदी, संजू, गुरजंट सिंह, कुलदीप सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App