राज्यपाल ने मनाया जन्मदिन

By: Jan 19th, 2018 12:01 am

शिमला — राज्यपाल आयार्य देवव्रत ने गुरुवार को राजभवन में 59वां जन्मदिन मनाया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के राज्यपालों ने दूरभाष पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने भी उनसे भेंट की। मुख्य सचिव विनीत चौधरी, पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क अनुपम कश्यप वअन्य वरिष्ठ अधिकारी समारोह में थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App