हिजाब पर रोक लगाने वाली भारतीय बनीं हिटलर

By: Jan 30th, 2018 12:02 am

लंदन – ब्रिटेन के सरकारी वित्तपोषित एक प्रमुख स्कूल की भारतीय मूल की प्रधानाचार्य ने कम उम्र की छात्राओं के हिजाब पहनने पर रोक लगाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर हिटलर करार दिया गया है। पूर्वी लंदन के न्यूहम स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल की प्रमुख शिक्षिका नीना लाल को जबरदस्त आलोचना के बाद इस महीने के शुरू में अपना फैसला बदलना पड़ा था। नीना लाल ने आठ साल से कम उम्र की लड़कियों के हिजाब पहनने पर रोक लगाई थी। सोशल मीडिया पर शेयर हुए एक वीडियो में नीना को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर और स्कूल के प्रबंधन के अन्य सदस्यों को हिटलर के सहायकों के तौर पर पेश किया गया है। स्कूल के संचालन मंडल के एक सदस्य ने कहा कि यह बहुत अच्छा स्कूल है। नीना बहुत अच्छी मुख्य शिक्षिका हैं। सोमवार को माता-पिता और स्कूल प्रबंधन के बीच हुई बैठक में लेबर पार्टी के स्थानीय सांसद स्टीफन टिम्स ने भी शिरकत की। इसमें नीना को माफी मांगने के लिए बाध्य किया गया। उन्होंने कम उम्र की छात्राओं के हिजाब पहनने पर रोक लगाने के संचालन मंडल द्वारा पहले मंजूर किए गए फैसले को बदलने की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App