मजदूर ने भरा 40 लाख इन्कम टैक्स

By: Feb 1st, 2018 12:02 am

भोली सी शक्ल के दिखने वाले एक दिहाड़ी मजदूर ने अपनी सालाना आय लाखों रुपए घोषित की। उसने बाकायदा इसका 2017-18 के लिए 40 लाख इन्कम टैक्स भी भरा। लेकिन इन्कम टैक्स को जब पता चला कि मजदूर ने पहली बार इन्कम टैक्स भरा है तो मामले की जांच। जांच में पता चला लाखों रुपए सालाना की आय बताने वाला एक मजदूर है और वह सिर्फ दसवीं पास है। उसकी आय को लेकर आईटी को शक हुआ तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस की तहकीकात में पता चला कि आरोपी शख्स नशे का कारोबार करता है। और इसी से आकूत संपत्ति बना रखी है। आरोपी के ठिकानों पर छापा मारकर 26 किलो गांजा और पांच लाख रुपए नकद बरामद किए। आरोपी की पहचान रचप्पा रंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने रचप्पा के सहयोगी श्रीनिवास को भी गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी गांजा की सप्लाई करने का एक आरोपी फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुष्पपुरम का रहने वाला है जो 12 साल पहले ही कनकपुर इलाके में रहने आया था। यहां वह ईंट-गारे का दिहाड़ी मजदूर था, लेकिन जल्द ही उसने नशे का कारोबार शुरू कर दिया और 2013 से बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी करने लगा। उसने अपने धंधे को इतना बड़ा किया गांजा सप्लाई के लिए कुछ लड़कों की भर्ती भी की। पुलिस ने बताया कि रचप्पा ने इस इलाके में 40 हजार रुपए प्रतिमाह किराए का एक आलीशान मकान लिया था और उसी में रहता था। वह हर महीने करीब 30 किलो गांजा बेचता था। अच्छे किस्म का गांजा उसके पास से 35000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App