विनोद ब्लॉक कांग्रेस हरोली के अध्यक्ष

By: Apr 17th, 2018 12:01 am

शिमला— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की कार्यकारिणी अनुमोदित कर दी है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की कार्यकारिणी  में  विनोद कुमार (बिट्टू) को अध्यक्ष, सुरेखा राणा, पवन राणा, गुरमुख राणा, संजय पूरी व रनदीप काकू को उपाध्यक्ष, सुभद्रा रानी, तरलोचन सिंह, मेहताब सिंह, मंगत राम व प्रमोद कुमार को महासचिव, अमित ठाकुर, नछतर सिंह, रविंद्र सिंह, गुरबचन सिंह, दर्शन कुमार को सचिव बनाया गया है, जबकि बलविंद्र कुमार को कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में नरेंद्र कुमार, पंकज दत्ता, मदन लाल, राज कुमार, अश्वनी कुमार, मुकेश खुलर, संदीप कुमार, सुरेश जोशी, अरविंद पाठक, अमनदीप मनकोटिया, वीना कुमारी, किरण बाला, संतोष कुमारी, पवन कुमार व सतपाल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में संबंधित ब्लॉक से पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुख, कांग्रेस से संबंधित जिला परिषद के सदस्य तथा पंचायत समिति के चेयरमैन भी सदस्य होंगे।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App