लोगों को पिला दिया सीवरेज का पानी
शिमला – भाजपा शासित नगर निगम जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हो रही है। सीपीआईएम का आरोप है कि जब से भाजपा शासित नगर निगम में बैठी है तब से शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित हुई है और बुरी तरह से त्रस्त है। निगम शहर में पेयजल उपलब्ध करवाने में पूरी तरह से विफल रही है। हद तो तब हो गई जब सीवरेज के पानी की आपूर्ति ही नगर निगम ने शहर की जनता को कर दी। यह सरासर एक आपराधिक कृत्य है और दोषी नगर निगम के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। समय-समय पर उच्च न्यायालय ने भी शिमला शहर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार व नगर निगम को कड़े निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद सरकार व नगर निगम इसको संजीदगी से नहीं ले रहा है। सीपीएम ने प्रदेश सरकार व नगर निगम को अश्विनी खड्ड के पानी को लिफ्ट न करने की चेतावनी दी थी परंतु सरकार व नगर निगम शिमला ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यदि सरकार समय रहते कार्रवाई नहीं करती तो पार्टी जनता को लामबंद कर आंदोलन करेगी।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
