मनाली में बंपर वोटिंग

By: May 13th, 2018 12:05 am

 मनाली —2500 से अधिक सदस्यों वाली प्रदेश की सबसे बड़ी हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के ताज का फैसला आज हो जाएगा। यूनियन की नई कार्यकारिणी को लेकर शनिवार सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। यूनियन के सभी छह पदों प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और प्रेस सचिव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। अधिकांश पदों पर मुकाबला तिकोना व चोतरफा होने से चुनाव दिलचस्प रहे। प्रधान पद के लिए गुप्त राम, पूर्ण ठाकुर, भोला राम, विवेक नेगी व शेर सिंह, जबकि उपप्रधान के लिए किरण ठाकुर, जय चंद, डोला राम, नरेंद्र कुमार व महेंद्र के बीच मुकबला हुआ। महासचिव पद के लिए अभि ठाकुर, किशोरी लाल, मेहर चंद व रमेश ठाकुर, सह सचिव पद के लिए अमर नाथ, चित्रदेव और जय प्रकाश, कोषाध्यक्ष के लिए घनश्याम, कृष्ण देव, कुलदीप और तीर्थ राम के बीच मुकाबला हुआ। प्रेस सचिव पद के लिए नीरज चंद और फतेह चंद के बीच मुकाबला हुआ। टैक्सी यूनियन द्वारा गठित चुनाव कमेटी के प्रभारी इंद्र चंद ठाकुर ने बताया कि सभी टैक्सी आपरेटरों ने नई कार्यकारिणी के गठन को शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव संपन्न करवाने को पूरी पारदर्शिता बरती गई है। माननीय एनजीटी के आदेशानुसार पर्यटक वाहन केवल दो बार ही जा सकते हैं। रोहतांग जाने के लिए ऑनलाइन परमिट प्राप्त करना भी वाहन चालकों के लिए पहाड़ चढ़ने जैसा है। टैक्सी यूनियन की वित्तीय स्थिति को सुधारना भी प्रधान के लिए चुनौती रहेगी।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App