मौल-स्काड़…15 करोड़ से बनेंगे पुल

By: May 20th, 2018 12:05 am

 पालमपुर, भवारना —ठाकुरद्वारा से सुजानपुर मार्ग पर दो पुलों के निर्माण पर लगभग 15 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने शनिवार को सुलह हलके की ग्राम पंचायत बारी के चंजेहड़ में लोगों को संबोधित करते हुए दी।  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सुलाह हलके के हर गांव तक सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। लोक निर्माण विभाग को सभी सड़कों की दशा सुधारने के आदेश दिए गए हैं और जोरों पर सड़कों की टायरिंग, सुधारीकरण और विस्तार का कार्य जारी है।  हलके की लगभग 100 किलोमीटर सड़कों की टायरिंग और पैचवर्क का कार्य कार्य पूर्ण कर लिया गया है। केंद्रीय सड़क योजना में ठाकुरद्वारा से सुजानपुर सड़क मार्ग पर पखी में मौल खड्ड पर 12 करोड़ 60 लाख तथा बैरघटा में स्काड़ खड्ड पर दो करोड़ 20 लाख की लागत से पुलों का निर्माण किया जा रहा है। भवारना में लोक निर्माण विभाग का डिवीजन कार्यालय स्वीकृत किया है और आने वाले समय में यहां कार्यालय आरंभ होने से सुलाह में विकास कार्यों में और अधिक तेजी आएगी। उन्होंने चंजेहड़ कंक्रीट मार्ग को मुख्य सड़क से जोड़ दिया जाएगा और क्षेत्र को शीघ्र बस सुविधा आरंभ की जाएगी। उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने तथा जमीन उपलब्ध होने पर चंजेहड़ में सामुदायिक बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने लोगों की सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने चंजेहड़ में वर्षाशालिका बनाने की घोषणा की।

टायरिंग जल्द

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि  दैहण, पुन्नर, आरठ व मालग सड़क की टायरिंग का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बाबा भीखा शाह मेला भवारना में  शिरकत की और  बाबा की मजार पर शीश नवाया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App