बेअदबी के आरोप में पकड़ा ग्रंथी

By: Jun 11th, 2018 12:02 am

रूपनगर— पंजाब के रूपनगर जिला में पुलिस ने गांव डंगोली के सिंह शहीदां गुरुद्वारा साहिब में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में संबंधित गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी जगतार सिंह को गिरफ्तार किया। यह जानकारी रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज बच्चन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बेअदबी का पता चलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान ग्रंथी जगतार सिंह से भी पूछताछ की गई। जगतार के बार-बार बयान बदलने से पुलिस को संदेह हुआ और रविवार सुबह उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, जगतार सिंह जो ट्रक चालक भी था, गुरुद्वारा साहिब की रोजमर्रा की ड्यूटी से ऊब गया था। उसके लिए ट्रक ड्राइवरी के कार्य से गुरुद्वारा साहिब के लिए समय निकालना मुश्किल था। इसीलिए उसने इस कृत्य को अंजाम दिया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App