एडमिशन लेने में कुडि़यां आगे

By: Jul 1st, 2018 12:05 am

ऊना —राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में शैक्षणिक सत्र 2018-2019 में इस बार लड़कियों ने लड़कों की अपेक्षा ज्यादा संख्या में दाखिला लेने में अपनी रुचि दिखाई है। कालेज में दाखिला प्रक्रिया के तहत जहां 2865 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। वहीं, इसमें लड़कियों की संख्या 1809 और लड़कों की संख्या 1056 है। कालेज में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का लाभ भी विद्यार्थियों ने उठाया है। 1200 स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन फीस जमा करवाई है। वहीं, 2320 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाने के लिए बैंक में चालान कटवाकर अपनी फीस जमा करवाई है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में इस शैक्षणिक सत्र में बीएससी फिजिकल साइंस प्रथम वर्ष में 352 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसमें 178 लड़के, 174 लड़कियां हैं। बीए आर्ट्स प्रथम वर्ष में कुल 362 विद्यार्थियों में 130 लड़के, 232 लड़कियां, बीएससी फिजिकल साइंस में तृतीय सेमेस्टर में 264 विद्यार्थियों में 118 लड़के, 146 लड़कियां, बीएससी फिजिकल साइंस पांचवें सेमेस्टर में 253 विद्यार्थियों 107 लड़के, 146 लड़कियां,  बीए आर्ट्स तृतीय सेमेस्टर में 255 विद्यार्थियों में 73 लड़के, 182 लड़कियां, बीएससी कम्प्यूटर साइंस के प्रथम वर्ष में 78 विद्यार्थियों में से 78 विद्यार्थियों में 54 लड़के, 24 लड़कियां, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर में 178 विद्यार्थियों में 73 लड़के, 105 लड़कियां,  बीएससी लाइफ साइंस पांचवें सेमेस्टर में 83 विद्यार्थियों में आठ लड़के,  75 लड़कियां,  बीकॉम प्रथम वर्ष में 207 विद्यार्थियों में 95 लड़के, 112 लड़कियां,  बीएस के पांचवें सेमेस्टर में 316 विद्यार्थियों में 57 लड़के,  259 लड़कियां, बीएससी कम्प्यूटर साइंस में 51 विद्यार्थियों में 28 लड़के, 23 लड़कियां, बीएससी कम्प्यूटर साइंस के पांचवें सेमेस्टर में 39 विद्यार्थियों में से 20 लड़के, 19 लड़कियां हैं। उधर, कालेज प्राचार्य डा. त्रिलोक चंद ने बताया कि 30 तारीख तक दाखिला प्रक्रिया की तिथि विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित की गई थी। उन्होंने कहा कि दाखिला प्रक्रिया के तहत स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया है। इस बारे स्टूडेंट्स को ऑनलाइन प्रक्रिया का भी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि इस बार कालेज में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की संख्या ज्यादा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App