पीडब्ल्यूडी के हवाले 70 लाख का भवन

By: Jul 7th, 2018 12:09 am

करसोग  —सराज विधानसभा का सबसे नजदीकी और पड़ोसी करसोग विधानसभा क्षेत्र है व सराजियों के गहरे रिश्ते-नाते करसोग के विभिन्न क्षेत्रों हैं, जिसके चलते करसोग भी मेरा अपना है। इसके विकास को हम सब एक साथ मिलकर चलेंगे और आपसी तालमेल से विकास के लिए करसोग में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने एक दिवसीय दौरे में जनसभा के दौरान हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कही। करसोग के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कई शिलान्यास, उद्घाटन तथा घोषणाओं की झड़ी लगाकर क्षेत्रवासियों को गदगद कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का करसोग पहुंचने पर हजारों लोगों ने शानदार स्वागत किया। करसोग दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय परिसर में लगभग 70,00,000 रुपए से निर्मित भवन का उद्घाटन किया, उसके उपरांत बस अड्डा करसोग से सभा स्थल ममेल तक जोरदार रोड शो किया गया, जिसमें अशोक बाजार के लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक हीरालाल तथा मंडी सांसद रामस्वरूप शर्मा, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, विधायक जवाहर ठाकुर, विधायक इंद्र सिंह गांधी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। वहीं मुख्यमंत्री ने इसके बाद अग्निशमन केंद्र का उद्घाटन,  मिनी सचिवालय का शिलान्यास, चिराग में साइंस लैब का उद्घाटन और इमला विमला खड्ड का चैनेलाइजेशन करने वाली योजना का शिलान्यास किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App