राहुल गांधी पर विवादित बोल

By: Jul 13th, 2018 12:01 am

बलिया — विवादित बयानों के कारण अकसर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। बेरिया के विधायक ने कहा कि आप लोगों को अचरज नहीं होना चाहिए कि देश में अचानक इटली से एक बेटा प्रकट हो। यह राहुल गांधी का पुत्र है जो कांग्रेस का अगला अध्यक्ष होगा। यह पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के दत्तक पुत्र की माफिक हो सकता है। उश्री गांधी अपना ज्यादातर समय इटली में व्यतीत करते है और इस नाते कुछ भी होना संभव है। यदि राहुल गांधी अब विवाह करते है तो यह एक मजाक होगा, क्योंकि अधेड़ उम्र में विवाह विनाशकारी हो सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App