नेपाल में भू-स्खलन एक महिला के साथ सात बच्चे दफन

By: Aug 7th, 2018 12:01 am

काठमांडू — नेपाल में एक सप्ताह के दौरान भू-स्खलन से एक महिला और कम से कम सात बच्चों की मौत हो गई। इस बीच भारी वर्षा, भू-स्खलन और बाढ़ आने के खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने सोमवार को चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के बीच काम करते हुए बचाव दल के कर्मचारी राजधानी काठमांडू से 310 किलोमीटर दूर भेरी शहर में अभी भी एक लापता लड़के की तलाश कर रहे हैं। भेरी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी कृष्णा प्रसाद खाटीवाड़ा ने बताया कि सेना और पुलिसकर्मी मलबे में 12 वर्षीय लड़के की तलाश कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App