महत्त्वपूर्ण तथ्य : स्वतंत्रता दिवस
* पाकिस्तान 14 अगस्त को आजाद हुआ था और भारत 15 अगस्त को।
* आजादी एक दिन में नहीं बल्कि बरसों संघर्ष करने के बाद मिली। आजादी के लिए पहला बलिदान 1857 में दिया गया।
* 14 अगस्त की मध्यरात्रि को नेहरू ने एक भाषण दिया था ‘ट्रिस्ट विद डेस्टनी’ इसे पूरी दुनिया ने सुना, लेकिन महात्मा गांधी ने नहीं क्योंकिं वह 9 बजे सोने चले गए थे।
* भारत 15 अगस्त को आजाद जरूर हो गया, लेकिन उसका अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। रवींद्रनाथ टैगोर जन-गण-मन 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन यह हमारा राष्ट्रगान 1950 में ही बन पाया।
* 15 अगस्त 1947 को, पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा था, लेकिन गांधी जी इसमें शामिल नहीं हो पाए, क्योंकि वह इस समय कलकत्ता में हिंदु-मुस्लिम दंगे को रोकने में लगे थे।
* अमरीका को आजाद हुए 240 साल हो चुके हैं, लेकिन भारत को सिर्फ 70 साल।
* हर स्वतंत्रता दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं, लेकिन 1947 में ऐसा नहीं हुआ। नेहरू जी ने 16 अगस्त को लाल किले से झंडा फहराया।
* आजादी के बाद पुर्तगाल ने अपने संविधान में संशोधन करके गोवा को अपना हिस्सा घोषित कर दिया था। फिर 19 दिसंबर 1961 को भारतीय फौज ने गोवा पर कब्जा करके उसे भारत का हिस्सा बनाया।
* 15 अगस्त 1947 को, 1 रुपया 1 डॉलर के बराबर था। सोने का भाव 88 रुपए 62 पैसे प्रति 10 ग्राम था।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App