बांसुरी की तान रिश्तों में मिठास

By: Sep 2nd, 2018 12:05 am

अगर कोई व्यक्ति निराशावादी है, तो वह वास्तव में शादी के बारे में गलत सोचने लगता है। ऐसे में उन्हें शादी ट्रेजडी लगने लगती है। वह शादी करके इस रिश्ते से आसानी से बाहर भी निकल सकते हैं। दो लोग शादी करते हैं और फिर अचानक से जिंदगी में आई मुश्किलों से हार मानकर अपने रिश्ते को खत्म कर देते हैं…

अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्तों में मिठास और ताजगी हमेशा बनी रहे तो यह उपाय अवश्य आजमाएं। घर में जहां देवता बैठे हों वहां एक सुंदर सी बांसुरी लाकर रखें। जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां के लोगों में परस्पर प्यार और सद्भाव तो बना रहता है साथ ही कान्हा की कृपा से सभी दुख खुशियों में बदलने लगते हैं। बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। वह इसे अपने साथ रखते हैं। इसे बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। बांसुरी से निकलने वाला स्वर प्रेम की बरखा करता है। जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां प्रेम और धन की कोई कमी नहीं रहती है। सामान्यता घर में बांस की बनी बांसुरी ही रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार बांसुरी से घर के वातावरण में मौजूद समस्त नकारात्मक शक्तियां समाप्त हो जाती हैं और सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App