मुश्ताक अहमद चुने गये हॉकी इंडिया के अध्यक्ष

By: Oct 1st, 2018 2:55 pm

मुश्ताक अहमद चुने गये हॉकी इंडिया के अध्यक्ष

हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक को आठवें हॉकी इंडिया कांग्रेस और पदाधिकारियों के चुनावों के बाद खेल की राष्ट्रीय संस्था हॉकी इंडिया(एचआई) का नया अध्यक्ष चुना गया है।मुश्ताक इससे पहले हॉकी इंडिया के महासचिव के पद पर कार्यरत थे और अब निवर्तमान अध्यक्ष राजिन्दर सिंह की जगह पदभार संभालेंगे। निर्विरोध चुने गये मुश्ताक का अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल एक अक्टूबर से प्रभावी होगा।मणिपुर हॉकी के ज्ञानेंद्रो निंगोबम वरिष्ठ उपाध्यक्ष जबकि जम्मू कश्मीर हॉकी के असीमा अली और झारखंड हॉकी के भोला नाथ सिंह सभी उपाध्यक्षों के रूप में पदभार संभालेंगे। जम्मू कश्मीर हॉकी के राजिंदर सिंह को हॉकी इंडिया का नया महासचिव चुना गया है। मरियम्मा कोशी के रिटायरमेंट के बाद उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था। हॉकी असम के तपन कुमार दास को दूसरे कार्यकाल के लिये कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया है।भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान झारखंड की असुंता लाकड़ा को संयुक्त सचिव बनाया गया है। उनके साथ छत्तीसगढ़ की फिरोज़ अंसारी इस पद पर नियुक्त की गयी हैं। इस बीच हॉकी राजस्थान की आरती सिंह, तमिलनाडु की एम रेनुका लक्ष्मी और कर्नाटक हॉकी की मौजूदा अध्यक्ष एसवीएस सुब्रमण्या गुप्ता सभी को हॉकी इंडिया में निर्विरोध कार्यकारी सदस्यों के पदों पर चुना गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App