थड़ी पंचायत में लोगों ने जानीं उद्यान विभाग की स्कीमें

By: Dec 21st, 2018 12:05 am

शोघी—राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड व रोजगार मंत्रालय परवाणू द्वारा थड़ी पंचायत में चार दिवसीय सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में थड़ी की प्रधान आशा कश्यप एवं बागबानी विशेषज्ञ जगदीश वर्मा ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित 40 महिलाओं व उपस्थित लोगों को जैविक खाद, उद्यान विभाग की स्कीमों व कल्याणकारी योजनाओं, बाग-बागीचों, कृषि के तरीके विशेषकर मधु विकास की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारी एएम अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं का विकास व जागरूक करने के साथ-साथ क्षेत्र व गांव के विकास के साथ प्रदेश का भी विकास करना है। ग्रामीणों को स्वयं रोजगार के साधन कैसे उपलब्ध हांे, समाज में फैली बुराइयों, कुरीतियों को कैसे खत्म करना है, एचआईवी एड्स, स्वास्थ्य, बैंकों से लोन, स्वयं सहायता समूह के कार्य, बचत कैसे हो, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि विषयों पर भी विस्तृत जानकारियां यहां ग्रामीणों को दी गईं। साथ ही इस चार दिवसीय प्रशिक्षण के लिए सभी महिलाओं को 250 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से एक-एक हजार रुपए भुगतान किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी यहां पर जानकारी प्रदान की। पंचायत प्रधान आशा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App