भाजपा आईटी विभाग का कुनबा बढ़ा

By: Dec 3rd, 2018 12:01 am

शिमला— भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने नेतृत्व में चर्चा के उपरांत आईटी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी में विस्तार किया है। चेतन बरागटा ने बताया कि सुशील राठौर को भाजपा आईटी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। इसके साथ-साथ सुशील राठौर भाजपा के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के आईटी विभाग के प्रदेश समन्वयक भी होंगे। उन्होंने कहा कि प्रकाश ठाकुर, जगजीत राजा व विकेश तोमर को भी भाजपा आईटी प्रकोष्ठ का प्रदेश सदस्य नियुक्त किया है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App