आंगन की टंकी में डूबकर तीन साल के बच्चे की मौत

By: Mar 4th, 2019 1:34 pm

हमीरपुर। हमीरपुर जिला के भोरंज थाना के तहत अवाहदेवी में एक 3 वर्षीय बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक ब’चे के माता पिता मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो अवाहदेवी में किराए के कमरे में रह रहे थे। पुलिस को दी जानकारी में मृतक ब’चे युवराज की मां ने कहा है कि रविवार देर शाम 6:00 बजे के करीब वह अपने किचन में खाना बना रही थी तो अचानक उसका बेटा गायब हो गया। जब उसने बेटे को पड़ोस और खेतों में तलाश किया तो उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद महिला ने घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गया और ब’चे को ढूंढने का प्रयास किया। देर रात 9:00 बजे के करीब ब’चे का सब आंगन में ही बनी एक टंकी में बरामद हुआ। इसके बाद अवाहदेवी चौकी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान युवराज पुत्र अशोक शर्मा जिला कुशीनगर उतर प्रदेश के रूप में हुई है जो अश्वनी कुमार पुत्र रूप लाल के मकान में समीरपुर में रहता था। अवाहदेवी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App