उड़ान रद्द…बैरंग लौटे यात्री

By: Mar 23rd, 2019 12:05 am

 चंबा—पांगी घाटी के लिए शुक्रवार को मुख्यालय से प्रस्तावित हवाई उड़ान हेलिकाप्टर की अनुपलब्धता के चलते रद्द हो गई। जिस कारण हेलिकाप्टर के जरिए घर वापसी हेतु हेलीपैड पहंुचे घाटी के लोगों को बैरंग वापस लौटाना पड़ा। उल्लेखनीय है कि बर्फ  में कैद पांगी के लिए इस वर्ष की अधिकतर हवाई उडानें खराब मौसम की भेंट चढ़ चुकी है। ऐसे में शुक्त्रवार को एक बार फिर से हवाई उड़ान रद्द होने से पांगीवासियों को मायूसी ही हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिला मुख्यालय चंबा से पांगी के के लिए हवाई उड़ान प्रस्तावित थी। हेलिकाप्टर के जरिए घर वापिसी की राह ताक रहे पांगी के लोग शुक्रवार सुबह ही हेलिपैड पहुंच गए थे। वे दिन भर उड़ान होने और घर पहुंचने की आस लगाए बैठे रहे, लेकिन दोपहर को सूचना प्राप्त हुई कि हेलिकाप्टर की अनुपलब्धता के कारण उड़ान को रद्द कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बर्फबारी के कारण शेष विश्व से पूरी तरह कट चुके पांगी घाटी के लोगों की आवाजाही सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली हवाई उड़ानों पर ही आश्रित हैं। पांगी में कई मरीज आज भी केवल हवाई उड़ान होने की राह ताक रहे हैं। बहरहाल, शुक्त्रवार को एक बार हवाई उड़ान रद्द द्यहोने से पांगीवासियों को निराशा हाथ लगी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App