उत्तराखंड- चंडीगढ़ में बारिश, ठंड से कांपे लोग

By: Apr 19th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – राज्य में मौसम का मिजाज बदलते ही ठंड एक बार फिर से लौट आई है। चारधाम समेत राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। वहीं चंडीगढ़ में भी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से दून के तापमान में करीब 12 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, बुधवार देररात तक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। बर्फबारी से बदरीनाथ मंदिर परिसर से बर्फ हटाने के काम पर असर पड़ा।

अगले 24 घंटे के लिए तूफान का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें बताया गया है कि राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ ही 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है। कहा गया है कि तूफान की आशंका मैदानी क्षेत्रों में ज्यादा है। अप्रैल माह में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। बारिश होने से फसलों को भी नुकसान हो रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App