गुजरात के पर्यवेक्षक बनाए पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट

By: Apr 15th, 2019 12:02 am

 शिमला —प्रदेश कांग्रेस के नेता को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हिमाचल में चुनाव प्रचार के साथ उन्हें गुजरात में भी पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया है। चौपाल के पूर्व विधायक व कृषि एवं विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मंगलेट को कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलेट को गुजरात के मेहसाणा लोकसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। वह मेहसाणा में जाकर वहां के राजनीतिक हालातों पर रिपोर्ट देंगे और पार्टी का हाल भी बताएंगे। इससे पूर्व मंगलेट राहुल गांधी की कोर कमेटी के सदस्य रह चुके हैं व देश के विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी के लिए सेवाएं दे चुके हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खासमखास माने जाते हैं। मंगलेट कांग्रेस कमेटी में भी भिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। गौर रहे कि गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। उन्हें मेहसाणा के लिए नियुक्ति आदेश मिल गए हैं, जिसके बाद वह गुजरात के लिए कूच कर गए हैं। तीसरे चरण के मतदान के बाद वह लौट जाएंगे।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App