सिरसा से सुनीता दुग्गल भाजपा की प्रत्याशी

By: Apr 20th, 2019 12:01 am

सिरसा – हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामविलास  शर्मा, खाद्य मंत्री कर्णदेव कंबोज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी व परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार आदि उपस्थित थे। बाद में भाजपा प्रत्याशी ने एक खुले वाहन में रोड शो किया।  सिरसा सुरक्षित सीट से लोकसभा चुनाव के दंगल में उतरी सुनीता दुग्गल आयकर विभाग में थीं और पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने भाजपा में शामिल होकर विधायक का चुनाव लड़ा था, पर हार गई थीं। उन्होंने संपत्ति ब्यौरे में 93 लाख एक हजार 46 रुपए, जिसमें से दो लाख  रुपए की नकदी, 60 लाख एक हजार 46 रुपए विभिन्न बैंक खातों में, 29 लाख रुपए का 950 ग्राम सोना, दो लाख रुपए की पांच किलोग्राम चांदी दर्शाई गई है। उन्होंने अपने व्यवसायिक भवन ब्यौरे में 19 लाख रुपए की संपत्ति दर्शाई है। इसके अलावा रिहायशी भवन की कुल एक करोड़ 9 लाख रुपए की संपत्ति दर्शाई है।  उन्होंने 25 लाख रुपए का ऋण भी दर्शाया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने  पारिवारिक संपत्ति अलग से दर्शाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App