20 शतकवीर डालेंगे वोट

By: May 14th, 2019 12:05 am

सलूणी—लोकसभा चुनावों में इसबार डलहौजी विधानसभा से सौ वर्ष की आयु पार कर चुके बीस लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएंगें। दिव्य हिमाचल द्धारा जुटाए आंकड़े में 100 वर्ष से 108 वर्ष तक के डलहौजी विधानसभा में 20 लोग हैं। जिनमें दस महिलाएं और दस पुरूष मतदाता हैं। डलहौजी के बूथ सौ के मोतीटिब्बा से शेर सिंह 100 वर्षीय, बकरोटा- 102से प्रेम सिंह 100, सिमनी-81से सालो राम 102, सपाहन-75 से रूपी और अमरो 104 वर्षीय, मंडोह-67 से पादी 100, जुतरहन- 64 से चीनो देवी 105, थोलु राम 106, रैनो देवी 107 और कली 108 शामिल हैं। मलूर-61बजीरू 101, मांझली-59 गियानो देवी 104, खडार-52 बैंस राम 104, त्रिहड़-49 तिमरु 102,सालवां एक-41 से चिमनु 102, इन्द्रेश्वर-36 से गंगी 101, भरथु 104 हैं। बलवास-24 से देवकी 100, कुठेर-19 से लोचु 104 व लंगोई- 11 से जुर्री 100 वर्षीय शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक आयु की महिला मतदाता कली 108 वर्षीय हैं। उधर, डलहौजी निर्वाचन अधिकारी एवं एस डी एम सलूणी विजय कुमार धीमान ने कहा कि उम्र का शतक पूरा करने वाले सभी मतदाताओं को उनके घरद्धार जाकर सम्मानित किया जा रहा है। ताकि यह मतदाता अन्य के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकें। और मजबूत लोकतंत्र को बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बहरहाल, लोकसभा चुनावों में इसबार डलहौजी विधानसभा से सौ वर्ष की आयु पार कर चुके बीस लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएंगें।  दिव्य हिमाचल द्धारा जुटाए आंकड़े में 100 वर्ष से 108 वर्ष तक के डलहौजी विधानसभा में 20 लोग हैं। जिनमें दस महिलाएं और दस पुरूष मतदाता हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App