बताओ! कहां नहीं है ट्रैफिक जाम

By: Jul 21st, 2019 12:02 am

शिमला की ट्रैफिक जाम की समस्या का कोई हल नहीं, स्कू ल-कालेज व कामकाजी लोगों को करना पड़ रहा है देरी का सामना

शिमला -राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार  विकराल होती जा रही है। शिमला शहर में जगह-जगह टै्रफिक जाम लगना मानांे आम समस्या हो गया है। शहर में सैलानियों को आमद बढ़ते ही सड़कों पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग जाती है। गर्मियों व सर्दियों मंे टूरिस्ट सिजन के दौरान वाहन सड़कांे पर रेंगने के लिए मजबूर हो जाते है। वहीं, शिमला में प्रवेश करते ही सैलानी जाम में फंस जाते हंै। घंटों जाम मे फंसे रहने पर सैलानियों का आधे से ज्यादा समय तो शिमला की सड़कों में ही व्यतीत होता है। शिमला शहर में हर रोज लोगों को टै्रफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालांकि इन दिनों पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत है। जगह-जगह शहर में ट्रैफिक पुलिस के कर्मी ट्रैफिक जाम को काबू पाने के लिए शख्ती कर रही है। बावजूद इसके टै्रफिक जाम की समस्या का सामाधान नहीं हो पा रहा है। राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप होती जा रही है। ऐसे में छात्र  कामकाजी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इन दिनों स्कूलों व कालेजों मंे छात्रों के पेपर चल रहे है, लेकिन ट्रैफिक जाम के चलते उन्हें भी परीक्षा में देरी से पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह सुबह घर से तय समय से जल्दी निकल पड़ते है। बावजूद इसके ट्रैफिक जाम के चलते देरी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह टै्रफिक जाम आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं टै्रफिक जाम से निजात दिलाने के वादे मात्र मात्र ही रह गए है। वहीं शहर की संकरी सड़कों पर किनारे जगह-जगह वाहन पार्क होने और वाहनों की अधिक आवाजाही पर ट्रैफिक को सुचारू रखना मुश्किल हो गया है। सड़कांे ंके किनारे पर खडे़ किए गए छोटे वाहनों ट्रैफिक जाम  का एक बड़ा कारण बन रहे हंै। हालांकि पुलिस प्रशसान ऐसे वाहनों का चालान काट रही है। बावजूद इसके ट्रैफिक जाम की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में जगह-जगह अवैध पार्किंग करने वाले, यातायात नियमों उल्लघंन करने वाने व्यक्तियों का चालान काटे जा रहे हैं। शहर में टै्रफिक की समस्या से निपटने के लिए सड़कों के दोनों और खड़ी की गई गाडि़यों को हटाया जा रहा है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App