चरस संग दबोची महिला

By: Sep 29th, 2019 12:01 am

मनाली – चरस तस्करों की धरपकड़ के खिलाफ कुल्लू पुलिस द्वारा छेड़े गए अभियान में एक महिला को चरस की खेप संग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मनाली के वोल्वो बस स्टैंड में पुलिस टीम ने नशे की खेप संग इस महिला को गिरफ्तार किया है। मनाली पुलिस की टीम वोल्वो बस स्टैंड के पास शुक्रवार रात को गश्त पर थी। इसी बीच एक महिला पर टीम को शक हुआ और उसे शक के अधार पर पुलिस टीम ने रोका। टीम द्वारा महिला के सामान की जब तलाशी ली गई, तो महिला के पर्स से 286 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस की 20 धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान बेगमा (49) के रूप में हुई है।मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App