धूप खिलते ही डराने लगी गर्मी

By: Sep 13th, 2019 12:20 am

शिमला – जिला शिमला में मानसून कमजोर पड़ गया है। गुरुवार को जिला के अधिकतर क्षेत्रों में दिनभर मौसम साफ बना रहा और  धूप खिली रही, जिससे तापमान में फिर से उछाल आया है। मौसम  विभाग की मानें तो जिला शिमला में आगामी दिनों के दौैरान भी मानसून कमजोर बना रहेगा। इस दौरान एक दो स्थानों पर ही बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिला शिमला में गुरुवार को दिनभर मौसम साफ बना रहा। जिला के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही। धूप खिलने से शिमला के अधिकतम तापमान में दोे डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। तापमान में बढोतरी आने के बाद शिमला में दिन के समय गर्मी का एहसास हुआ। शहर में दिन के समय लोगों को गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते हुए देखा गया। शिमला के मौसम में करवट आने के बाद शिमला के तापमान में लगातार इजाफा आ रहा है। शिमला  में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन औैर न्यूनतम पारा सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया  जा रहा है। इसमें आगामी दिनों के  दौरान और बढोतरी आने की संभावना जताई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App