19 से भाजपा का संसदीय क्षेत्रों में चलेगा अभ्यास वर्ग

By: Sep 14th, 2019 12:01 am

शिमला – प्रदेश भाजपा के होने वाले संगठनात्मक चुनावों के लिए अब हर संसदीय क्षेत्रों में अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे। चुनाव प्रभारी एवं सांसद रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि पार्टी ने जिला और मंडल स्तर पर चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।  मंडी संसदीय क्षेत्र का अभ्यास वर्ग 19 को, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का अभ्यास वर्ग 20, हमीरपुर का 21 और 22 सितंबर को शिमला का अभ्यास वर्ग होगा। अभ्यास वर्गों में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा तथा वह स्वयं उपस्थित रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App