तीन करोड़ से बनेगी जखेड़ा-बहड़ाला सड़क

By: Oct 5th, 2019 12:29 am

ऊना में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने लिया रोड़ के काम का जायजा, लोगाें को मिलेगी सुविधा

ऊना -भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने शुक्रवार को जखेड़ा से बहड़ाला तक बाया बनगढ़ और पुखरू होकर बन रहे सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। इस रोड पर प्रदेश सरकार तीन करोड़ रुपए खर्च कर रही है। सतपाल सत्ती ने इस दौरान अधिकारियों के साथ पैदल चलकर कई स्थानों पर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान सतपाल सत्ती ने कहा कि ऊना सदर हलके में सड़क नेकटवर्क की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने हलके की कई सड़कों को स्तरोन्नत करने और उनके सुधारी और विस्तारीकरण के लिए करोड़ों रुपए का बजट उपलब्ध करवाया है। इससे लोगों को सुरक्षित सड़कें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में सड़क नेटवर्क को मजबूत कर लोगों को समर्पित कर दिया गया है। जबकि कइयांे का काम प्रगति पर है। सतपाल सत्ती ने कहा प्रदेश में भाजपा के सत्ता संभालने के महज पौने दो साल के अरसे में ऊना विधानसभा क्षेत्र की उन तमाम मूलभूत सुविधाओं का संवारा और मजबूत किया जा रहा है, जिनकी पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में जमकर अनदेखी की गई। सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार जहां ऊना में विकास कार्यों को गति प्रदान करने का काम कर रही है। वहीं, कांग्रेस के लोग विकास कार्यों में रोडे़ अटकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति जन सेवा के लिए होती है, लेकिन ऊना कांग्रेस के लिए राजनीति केवल माफिया के पोषण और संरक्षण का ही साधन रही है। उन्हांेने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय ऊना के साथ किए गए भेदभाव का हिसाब सूद समेत लिया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App