पंजाब विधानसभा उपचुनाव में 33 उम्मीदवार मैदान में

By: Oct 5th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – पंजाब में चार विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अब कुल 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल -भाजपा गठबंधन के बीच है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अनुसार फगवाड़ा सीट पर नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें कांर्ग्रेस के बलविंदर सिंह धालीवाल ,भाजपा के राजेश बग्गा ,आम आदमी पार्टी के संतोष कुमार गोगी, बहुजन समाज पार्टी के भगवान दास, लोक इंसाफ पार्टी के जरनैल सिंह नंगल,दवार नीटू, शिरोमणि अकाली दल के परमजोत कौर गिल शामिल हैं।  प्रवक्ता ने बताया कि मुकेरियां हलके के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें आम आदमी पार्टी के प्रो0 गुरध्यान सिंह मुलतानी, कांग्रेस की इन्दु बाला, भारतीय जनता पार्टी के जंगी लाल महाजन, शिरोमणि अकाली दल  के गुरवतन सिंह हैं। दाखा सीट पर कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें शिरोमणि अकाली दल के मनप्रीत सिंह इयाली, कांग्रेस के संदीप सिंह संधू, आम आदमी पार्टी के अमनदीप सिंह मोहली, लोक इंसाफ पार्टी के सुखदेव सिंह चक्क शामिल हैं।  जलालाबाद हलके के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला शिरोमणि अकाली दल के डा. राज सिंह डिब्बीपुरा तथा कांग्रेस के रमिंदर सिंह आवला के बीच है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App