इन्वेस्टर मीट में मिल रहा सबका साथ।

By: Nov 3rd, 2019 6:41 pm

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रीय नेता हैं। केंद्र में देश की आर्थिकी चलाने वाला मंत्रालय देख रहे हैं। हो सकता है कि वह व्यस्तता के चलते इन्वेस्टर मीट पर मुख्यमंत्री और अनुराग ठाकुर में ज्यादा चर्चा नहीं हो पाई है। यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में होने जा रही इन्वेस्टर मीट में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। फिर चाहे वरिष्ठ नेता शांता कुमार, जेपी नड्डा, प्रेम कुमार धूमल या फिर अनुराग ठाकुर हो, सभी इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है। उपचुनाव में मिली हार को तो प्रदेश के कांग्रेस नेता पचा नहीं पा रही है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App