ग्रामीण से डेढ़ लाख छीन बदमाश फरार

By: Nov 1st, 2019 12:01 am

बीबीएन  – पुलिस थाना नालागढ़ के तहत बदमाश एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए छीन कर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नालागढ़ निवासी एक व्यक्ति बैंक के पास जा रहा था कि इतने में पीछे से एक व्यक्ति आया और उसकी जेब से पैसे निकाल कर भाग गया। हालांकि पीडि़त व्यक्ति ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। इसके बाद पीडि़त ने इसकी सूचना पुलिस थाना में दी, जिस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। उधर, एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App