मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर दी बधाई

By: Nov 15th, 2019 2:05 pm
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के लोगों को शुक्रवार को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी अौर कहा कि यहां के लोग अपने कठिन परिश्रम के कारण विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।श्री मोदी ने ट्विटर पर कहा, “झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे।”उन्होंने कहा कि झारखंड साहस और करुणा का पर्यायवाची है। यहां के लोग हमेशा प्रकृति के साथ सामंजस्य बना कर रहे। उन्होंने अपने कठित परिश्रम की बदौलत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App