हरियाणा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

By: Nov 1st, 2019 12:01 am

पंचकूला – हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह में पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। राष्ट्र निर्माण में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए डीजीपी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय संघ के साथ 562 स्वतंत्र रियासतों को एकीकृत करके भारत को एकजुट और स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए और सभी देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क, पुलिस महानिरीक्षक आधुनिकीकरण एचएस दून और अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त, राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ समारोह व रन-फॉर-यूनिटी का आयोजन राज्य के सभी जिलों में भी किया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App