सरवन युवा इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य तैनात

By: Jan 17th, 2020 12:01 am

स्वारघाट – बैहल क्षेत्र के सरवन ठाकुर को युवा भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इससे बैहल क्षेत्र के इंटक से जुड़े लोगों व मजदूरों में खुशी की लहर है। बता दें कि युवा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है, जिसमें जिला बिलासपुर के नयनादेवी विधानसभा से संबंध रखने वाले बैहल गांव के युवा सरवन ठाकुर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। बता दें कि सरवन ठाकुर को 2007 के दौरान युवा  इंटक की जिला बिलासपुर की इकाई में जिला महासचिव नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें युवा इंटक बिलासपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी भी सौंपी गई थी। वर्तमान मे सरवन ठाकुर प्रदेश युवा इंटक के उपाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। सरवन ठाकुर ने नियुक्ति के लिए इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी, संजय गाबा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, कुलदीप राठौर, बावा हरदीप सिंह और राजेंद्र राणा का आभार जताया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App