महिला कांग्रेस ने नवाजी विभूतियां

By: Mar 9th, 2020 12:02 am

शिमला-प्रदेश महिला कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पार्टी की वरिष्ठ नेत्रियों को सम्मानित किया। इसमें कृष्णा टंडन, शान्नो देवी, पदमा शर्मा, कैलाश सैणी, सुभद्रा भारद्वाज, इंदिरा शर्मा, जैनी प्रेम, राम कौर, उमा मुदलियार, सुशीला, सुरेंद्र कौर, कुमारी सुमित्रा ठाकुर, लीला और शारदा शर्मा शामिल हैं। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा कार्य किया। बैठक के दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रही कृष्णा मोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही महिलाओं को नगर निकायों और पंचायत के चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। चंदेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया। आज देश में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। अपने परिवार से लेकर पूरे समाज में महिला का एक बड़ा योगदान रहता है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App