एक हाथ में रायफल; दूसरे में दूध, रेलवे जवान ने बोल्ट पछाडे़, रेल मंत्री का नकद पुरस्कार देने का ऐलान

By: Jun 6th, 2020 12:06 am

कोरोना महामारी के संकट के दौर में सुखद तस्वीरें भी नजर आ रही है। भोपाल से गुजरती एक गाड़ी में सवार तीन माह की बच्ची की भूख को मिटाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने दूध का पैकेट बच्चे की मां तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस घटनाक्रम के वीडियो को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है कि एक हाथ में रायफल और एक हाथ में दूध। किस तरह भारतीय रेलवे ने उसेन बोल्ट को पछाड़ा। वाक्या भोपाल के रेलवे स्टेशन का है, कर्नाटक से बेलगांव से गोरखपुर श्रमिक ट्रेन जा रही थी। इसमें साफिया अपनी तीन माह की बच्ची के साथ सफर कर रही थी। वे जब गाड़ी में सवार हुई, तो बच्ची के लिए दूध रखना भूल गई। बच्ची दो दिन से भूखी थी। भोपाल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान इंद्र सिंह यादव को साफिया ने बच्ची के लिए दूध लाने की बात कही। इसके बाद इंद्र स्टेशन के बाहर दूध लेने गया, जब लौटा तो गाड़ी चल दी थी। इंद्र उस कोच की तरफ दौड़ा, जिसमें साफिया सवार थी। वह अपनी कोशिश में कामयाब रहा। एक हाथ में रायफल और दूसरे में दूध लिए इंदर की भागते हुए तस्वीर प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इंद्र की यह कोशिश जरूरतमंद की मदद का संदेश देने वाली है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस घटनाक्त्रम के वीडियो को अपने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है। एक हाथ में रायफल और एक हाथ में दूध, देखिये किस तरह भारतीय रेलवे ने उसैन बोल्ट को पछाड़ा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर आरपीएफ जवान की तारीफ की है और नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App