दौड़ते समय पैरों में क्यों होती है खुजली

By: Feb 20th, 2021 12:16 am

नियमित रूप से दौड़ना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। सुबह दौड़ने से शरीर फिट रहता है। लेकिन कुछ कारणों से दौड़ने में काफी परेशानी होती है, जिसके कारण लोग कुछ दिनों तक रनिंग करने के बाद बंद कर देते हैं। रनिंग के समय अकसर कई लोगों के पैरों में बहुत ही खुजली की शिकायत होती है, जो उन्हें काफी परेशान करती है। यह स्थिति इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि उन्हें बार-बार रुककर खुजलाना पड़ता है। इस वजह से कुछ लोग थोड़े दिन रनिंग के बाद दौड़ना बंद कर देते है। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? आपके इस सवाल का जवाब हम आपको इस लेख के माध्यम से देने जा रहे हैं। साथ ही खुजली से बचाव कैसे किया जाए, इसका भी कुछ टिप्स देंगे।
दौड़ते समय क्यों होती है खुजली-
बहुत से लोगों को दौड़ते समय खुजली का अनुभव होता है, जिसके कारण वे दौड़ नहीं पाते हैं। दौड़ते समय पैरों में खुजली इसलिए अधिक होती है, क्योंकि जब हम दौड़ते हैं, तो हमारे शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियां सबसे अधिक कार्य करती हैं। आम भाषा में समझा जाए, तो दौड़ते समय पैरों की मांसपेशियों को अधिक आक्सीजन की आवश्यकता होती है और इस कारण पैर के हिस्से में सबसे तेज रक्त प्रवाह होता है। ऐसे में पैर के निचले हिस्से में काफी खुजली होती है। इसके अलावा भी पैरों में खुजली के दूसरे कारण हो सकते हैं।
खुजली के अन्य कारण
व्यायाम प्रेरित एनाफिलेक्सिस
व्यायाम प्रेरित यूरिकेरिया
एलर्जी, सर्कुलेशन की समस्याएं
कोल्ड उर्टिकेरिया
रूखी त्वचा- अगर आपके पैरों में दौड़ते हुए खुजली होती है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप दौड़ने से पहले १० मिनट का वार्मअप कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाएगा। इसके बाद दौड़ने पर आपको खुजली का अनुभव नहीं होगा। खुलजी होने पर आपको इन उपायों को अपनाना चाहिए।
ब्रेक लें- अधिक समय तक लगातार रनिंग या फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें। हर २० मिनट के बाद एक छोटा सा ब्रेक लें, इससे आपके शरीर को आराम मिलेगा। साथ ही आपकी मांसपेशियां पुनः वर्कआउट करने के लिए तैयार हो जाएंगी।
पानी पिएं- वर्कआउट शुरू करने से पहले कम से कम ४५ मिनट पहले पानी पीना चाहिए। इसके बाद वर्कआउट या रनिंग खत्म होने के बाद भी आपको अधिक पानी पीने की आवश्यकता होती है। शरीर में पानी की कमी से स्किन में हिस्टामाइन रिहाई का कारण बनता है, जिससे खुजली पैदा होती है। इसलिए अधिक पानी पिएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App