भाजपा को झटका, हिमाचल की चारों सीटें कांग्रेस के नाम
दिव्य हिमाचल ब्यूरो—शिमला
देश में 29 विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को फायदा मिलता दिख रहा है। हिमाचल की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने बाजी मारते हुए भाजपा के ब्रिगेडियर खुशाल चंद को हरा दिया है। इसी तरह जुब्बल कोटखाई में भाजपा को मात देते हुए कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने बाजी मार कर चुनाव अपने नाम कर लिया है। रोहित ठाकुर 6293 वोटों की बढ़त लेकर विजयी हुए हैं। दूसरी ओर अर्की से कांग्रेस के संजय अवस्थी भाजपा प्रत्याशी रतन पाल से बढ़त बनाए हुए हैं। यहां 16वें राउंड की काउंटिंग के बाद रतन पाल को 15830, कांग्रेस के संजय अवस्थी को 19812 और आजाद प्रत्याशी जीतराम को 387 मत मिले हैं। इसके अतिरिक्त फतेहपुर में भी मामला रोचक बना हुआ है। 20वें राउंड की मतगणना में भाजपा को 15769, कांग्रेस को 20486, पंकज दर्शी को 320, अशोक सोमल को 253 और राजन सुशांत को 11430 मिले हैं। बड़ी बात यह है कि मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने भाजपा के खुशाल ठाकुर को कड़ी टक्कर दी है और उलटफेर करते हुए बाजी अपने नाम कर ली है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
