कोलंबो। श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के मद्देनजर आक्रोशित सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों से माहौल लगाता बिगड़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने महिंदा राजपक्षे के पुश्तैनी मकान को आग के हवाले कर दिया है। देश में मौजूदा सरकार के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच प्रधानमंत्री के पद से महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद यह घटना सामने आई है। इसी बीच हिंसा में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। प्रदर्शनकारियों ने 12 सांसदों के घरों को आग के हवाले कर दिया है। अब महिंदा...