दो तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार; हरोली में गरजे मुकेश अग्रिहोत्री, सत्ता में वापस लौटेगी कांग्रेस

By: Oct 21st, 2022 12:05 am

जितेंद्र कंवर — ऊना

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यह दावा गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र से लगातार पंाचवीं बार कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र भरने के उपरंात एक रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरोली में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश में परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है। जयराम सरकार का जाना, जबकि प्रदेश में कांग्रेस का आना तय है। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि गांव व गरीब की सेवा के एजेंडे को लेकर वह काम कर रहे हैं। प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए वह प्रयासरत है। जयराम सरकार का पंाच साल का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार से दुखी है। जयराम सरकार कर्मचारी, युवा, महिला, व्यापारी, किसान, बागबान, मजदूर विरोधी है। प्रदेश सरकार ने इन वर्गों के हितों के खिलाफ कार्य किया। कर्मचारी प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। विधानसभा चुनावों में इन सबने जयराम सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माण में कांग्रेस का हाथ है।

प्रदेश के विकास में कांग्रेस की भूमिका रही है। उन्होंने स्व. वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उत्थान में वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार पांच साल तक हेलिकाप्टर में घूमते रहे। उन्हें लोगों के दुख-दर्द का कोई एहसास नही है। कोरोना काल में जयराम सरकार ने लोगों की कोई सुध नहीं ली। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली की जनता ने मुझे विधायक बनाया। वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद व हाइकमान के सहयोग से मुझे नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि कांगे्रस पुरी एकजुटता से विधानसभा चुनाव लड़ेगी तथा अगला मुख्यमंत्री कांग्रेस का होगा। (एचडीएम)

मुकेश अग्रिहोत्री के पास 86. 49 लाख की संपत्ति

ऊना — हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्रिहोत्री 86 लाख 49 हजार 524 रुपए की चल संपत्ति के मालिक है, जबकि उनकी पत्नी प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री दो करोड़, 39 लाख 17833 रुप की चल संपत्ति की मालिक है। मुकेश अग्रिहोत्री की बेटी के पास एक करोड़ तीन लाख 94039 रुपए की चल संपत्ति है। उनकी बेटी के पास 52.13 लाख की अचल संपत्ति है। मुकेश अग्रिहोत्री के पास 72.71 लाख रुपए की पैतृक संपति व बेटी के पास 45 लाख की संपति है। मुकेश अग्रिहोत्री ने 49 लाख 16 हजार 666 रुपए की बैंक ऋण के रूप में देनदारी भी देनी है। मुकेश अग्रिहोत्री व उनकी पत्नी के पास 50-50 हजार रुपए व बेटी के पास 25 हजार रुपए नकद है। मुकेश के तीन बैंक खातों में कुल 55 लाख 34 हजार 823 रुपए है। उनकी पत्नी के तीन बैंक खातों में एक करोड़ 88 लाख 98 हजार 833 रुपए है। मुकेश के पीपीएफ खाते में 19 लाख 52 हजार 382 रुपए है। मुकेश की बेटी के खाते में 34 लाख 87 हजार 348 रुपए है, जबकि पीपीएफ खाते में 12 लाख 86 हजार 435 रुपए है।

बेटी की 24 लाख 27 हजार 482 रुपए की तीन एफडीआर है। मुकेश ने 50 लाख रुपए की जीवन बीमा पॉलिसी ले रखी है, जबकि उनकी पत्नी ने 1.60 लाख रुपए की पांच पॉलिसी ली हैं। बेटी की 60214 की 11 बीमा पॉलिसी है, जबकि10 लाख का पेंशन प्लस बीमा पॉलिसी भी ले रखी है। मुकेश के पास 359263 रुपए मूल्य की मारुति कार है, जबकि पत्नी के पास 880000 रुपए की इनोवा कार है। बेटी के पास 26 लाख 40 हजार की जीप है। मुकेश के पास 752000 रुपए के 160 ग्राम स्वर्ण आभूषण हंै, जबकि पत्नि के पास 40 लाख 89 हजार के 870 ग्राम आभूषण हंै। बेटी के पास पांच लाख 17 हजार का 110 ग्राम सोना है। मुकेश के पास करीब 1-44-23 हेक्टेयर भूमि है, जबकि गोंदपुर जयचंद में तीन हजार स्केवयर फीट एरिया में बना हुआ आवासीय मकान है। जिसकी बाजार कीमत करीब 60 लाख है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App