सीएम जयराम ठाकुर ने जीता चुनाव, कांग्रेस के चेतराम को 31 हजार से अधिक मतों से हराया

By: Dec 8th, 2022 11:32 am

मंडी। हिमचाल विधानसभा चुनावों की गिनती जारी है। अभी तक 68 में से 3 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। यह तीनों ही सीटें भाजपा के खाते में आई हैं। इन तीन सीटों में से सराज से सीएम जायराम ठाकुर, भरमौर से डॉ. जनक राज, और सुंदरनगर से राकेश जमवाल की जीत हुई है। सीएम जयराम ठाकुर ने रिकॉर जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के चेतराम को 31788 मतों से हरा दिया है।

अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो कांग्रेस 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीवार भी बढ़त बनाए हुए हैं। बहरहाल हिमाचल में किस पार्टी की सरकार बनेगी अगले एक ढेड़ घंटे में पता चल जाएगा। यहां ये जान लें कि मंडी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर जोकि खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार मानकर चल रहे थे वे अब चुनाव हारते दिख रहे हैं जबकि मुकेश अग्निहोत्री और सुक्खू चूंकि, सीएम पद के कैंडिडेट हैं अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App