अपने चेले से हार गए कौल सिंह; द्रंग से 11 चुनाव लड़े; आठ जीते, तीन हारे, अब समाप्ति पर राजनीति

By: Dec 9th, 2022 12:12 am

द्रंग से 11 चुनाव लड़े; आठ जीते, तीन हारे, अब समाप्ति पर राजनीति

अमन अग्रिहोत्री-मंडी

1970 के दशक के कांग्रेस नेताओं में शामिल व प्रदेश की सक्रिय राजनीति में अहम स्थान रखने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर को लगातार दूसरी बार हार का मुंह देखना पड़ा है। मंडी जिला के द्रंग विस से कांगे्रेस के पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर इस बार भी मुख्यमंत्री बनने का नारा जोरशोर से लगाने के बाबजूद चुनाव नहीं जीत सके हैं। 2017 के चुनावों को भी कौल सिंह ठाकुर ने अपना अंतिम चुनाव बताने के साथ ही मुख्यमंत्री बनने का नारा द्रंग विस क्षेत्र में दिया था, लेकिन उन्हें तब भी करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब उन्हें दूसरी बार अपने चेले पूर्ण चंद ठाकुर की वजह से सत्ता से बाहर होना पड़ा है। यही नहीं सदर मंडी से चुनाव लड़ रही उनकी बेटी भी परिवारवाद के नारे के चलते 10006 वोटों से चुनाव हार गई हैं। हालांकि कौल सिंह ठाकुर को इस बार 618 मतों से ही हार मिली है, लेकिन भाजपा के भीतरघात के बाबजूद वह नहीं जीत सके हैं। जबकि पिछले चुनाव में उन्हें 6541 मतों से हार मिली थी। उस समय पूर्ण चंद ठाकुर ने बागी होकर चुनाव लड़ा था और कौल सिंह ठाकुर की हार के पीछे बगाबत को वजह बताया गया था, लेकिन इस बार सीधे व एकतरफा मुकाबले में भी कौल सिंह ठाकुर अपने चेले पूर्ण चंद ठाकुर को नहीं हरा सके हैं।

ईवीएम में पिछडऩे के बाद पोस्टल बैलेट से जीत भरोसा लगा बैठे कौल सिंह ठाकुर को पोस्टल बैलेट से 1098 और पूर्ण चंद ठाकुर को 729 मत मिले हैं, लेकिन इसके बाद भी कौल सिंह ठाकुर नहीं जीते हैं। बता दें कि अब तक कौल सिंह ठाकुर 11 चुनाव लड़ चुके हैं और उसमें से उन्हें तीन चुनावों में हार मिली है, लेकिन अहम यह है कि अब वह लगातार दो चुनाव हार गए हैं। जिसके बाद दं्रग में कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर अब सवाल उठना शुरू हो जाएंगे और कौल सिंह ठाकुर की राजनीतिक पारी भी समाप्ति की और नजर आ रही है। इस बार के चुनावों में भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर को 36572 और कौल सिंह ठाकुर को 35954 मत मिले हैं। कौल सिंह ठाकुर अगर इस बार चुनाव जीत जाते तो मुख्यमंत्री बनने की रेस में वर्तमान हालात में सबसे आगे जरूर होते। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App