Mukesh Agnihotri: फेल हो जाएंगे भाजपा के सारे सर्वे; मुकेश अग्रिहोत्री का प्रहार, असफल रही बीजेपी सरकार

By: Dec 5th, 2022 12:08 am

नगर संवाददाता — ऊना

हिमाचल के विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने धनबल से जो सर्वे करवाएं हैं, उन सर्वों की हवा निकलेगी और मुख्यमंत्री जिन सर्वे का हवाला दे रहे हैं, वह सब हवाई साबित होंगे। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कथन पर पलटवार करते हुए कही। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपने काम पर यकीन नहीं है और भाजपा पूरी तरह से असफल सरकार साबित हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से प्रदेश को कर्ज महंगाई और कुव्यवस्था माफिया की ओर धकेलने का काम किया है, उस सब से जनता तंग है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ी है, कर्मचारियों के मसले हल नहीं हुए बल्कि कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र का डबल इंजन प्रदेश में काम नहीं कर पाया है, इसलिए प्रदेश की जनता ने इंजन को ही बदलने का काम किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमें जनता के जनादेश पर यकीन है, जनता का जनादेश सर्वोपरि होगा और जनता का जनादेश साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है और भाजपा की विदाई जनता ने तय कर दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी भाषा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चुनावों में भी हल्की टिप्पणियां करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेताओं की ओर अंगुली कर रहे हैं। सीएम आठ तारीख को देख लें कि उनकी कैबिनेट के कितने मंत्री हारते हैं, उसी से उन्हें आभास हो जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App