इस बार भी महिलाएं बनाएंगी सरकार, 2017 के मुकाबले महिला-पुरुष के वोट का अंतर हुआ कम

By: Dec 8th, 2022 12:11 am

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

हिमाचल में पिछले विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो महिलाओं के वोट ही सरकार तय करते हैं। जिस पार्टी की तरफ महिलाओं का रूझान रहता है, उस की सरकार सत्ता में आती हैं। वर्ष 2017 के आंकड़ों पर नजर डाले तो 38 सीटों पर महिलाओं की वोटिंग पुरुषों से ज्यादा थी। 38 सीटों मेें से 27 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली थी, जबकि दस सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे। इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई थी। इस बार भी प्रदेश में 40 सीटों पर महिलाओं की वोटिंग भी ज्यादा हुई हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों मेें पूरे प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं 81,183 वोट ज्यादा पड़े हैं। प्रदेश में 21,01,654 महिलाओं ने वोट किया है, जबकि 2020471 पुरुषों ने हैं।

ऐसे में तय है कि जिस पार्टी के मुद्दों ने महिला मतदाताओं को ज्यादा प्रभावित किया है, जीत उसी पार्टी की होगी। 2017 चुनाव के मुकाबले इस बार 41 सीटों पर महिला मतदाताओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की हैं, जबकि पिछले चुनाव में 38 सीटों पर महिलाओं की ज्यादा वोटिंग थी, लेकिन इस चुनाव पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के वोट का अंतर 2017 के मुकाबले घटा है। 2017 में पुरुषों व महिलाओं के वोट का अंतर 1,01,431 था, जबकि 2022 में महिलाओं एवं पुरुषों के वोट का अंतर 81183 है।

इन सीटों पर नारी शक्ति की वोटिंग ज्यादा

श्रीनयनादेवी जी, नाचन, दरंग, गगरेट, हरोली, सुंदरनगर, बल्ह, ऊना, पंावटा साहिब, कुटलैहड़, नगरोटा बगवां, बिलासपुर, डलहौजी, नूरपुर, अर्की, कांगड़ा, मंडी, ज्वालामुखी, सुजानपुर, घुमारवीं, नादौन, झंडूता, जसवां-परागपुर, चिंतपूर्णी, शाहपुर, जवाली, पालमपुर, भटियात, हमीरपुर, बड़सर, देहरा, धर्मशाला, फतेहपुर, सुलाह, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर, भोरंज, सरकाघाट, जयसिंहपुर और बैजनाथ


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App