सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा के आ गए एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से कर सकते हैं डाउनलोड

By: May 10th, 2023 12:12 am

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.inसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के माध्यम से ढ्ढ्रस् ढ्ढक्कस् के लिए 1105 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन विभागों में रैंक के आधार पर पोस्टिंग होती है। प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा और फाइनल इंटरव्यू देना होता है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। एडमिट कार्ड टैब पर जाएं।
डाउनलोड पर क्लिक करें और फिर सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के तहत दिए गए यहां क्लिक करें पर जाएं।
अपना रजिस्ट्रेशन आईडी, रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें।
यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें।
अब एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर रखें।

इन विभागों में होगी भर्ती

1) भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
2) भारतीय विदेश सेवा
3) भारतीय पुलिस सेवा (IpS)
4) इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स,
समूह ‘ए’
5) भारतीय सिविल लेखा सेवा, समूह ‘ए’
6) इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस,
गु्रप ‘ए’
7) भारतीय रक्षा लेखा सेवा, गु्रप ‘ए’
8) भारतीय रक्षा संपदा सेवा, समूह ‘ए’
9) भारतीय सूचना सेवा, गु्रप ‘ए’
10) भारतीय डाक सेवा, समूह ‘ए’
11) भारतीय पी एंड टी लेखा और वित्त सेवा, समूह ‘ए’
12) भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा,
गु्रप ‘ए’
13) भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) समूह ‘ए’
14) भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) समूह ‘ए’


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App