विशेष

पहाड़ पर उगने वाली यह सब्जी खाओगे, तो दूर होंगी कई बिमारियां, जिंक-कैल्श्यिम से लैस है यह वेजीटेबल

By: Jun 12th, 2023 11:03 am

विप्लव सकलानी—मंडी

लिंगड़ हिमाचल प्रदेश की एक लोकप्रिय सब्जी है। इसका सीजन अभी चला हुआ है। सभी लोग इसकी सब्जी खाना काफी पसंद करते है और इस लोकप्रिय सब्जी की खूबी यह है कि इसकी खेती नहीं की जाती है, यह जंगल से एकत्र किया जाता है। इसलिए यह उन लोगों के लिए नि:शुल्क आता है, जो इसे जंगलों से इक_ा करते हैं। बाहरी देशों में भी इसकी काफी डिमांड है, जहां पर यह महंगे दामों पर मिलता है। मंडी शहर में लगभग 300 ग्राम वजन का एक गुच्छा 15-20 रुपए में बिकता है।

स्वामी पूर्णानंद मेमोरियल आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉक्टर ओम राज शर्मा ने बताया कि लिंगड़ गर्मियों के मौसम में ही उगता है, जिसमें जिंक, कैल्शियम, मल्टी विटामिन के साथ अन्य कई विटामिन पाई जाती हैं। लिंगड़ अतिसार, डायरिया व अन्य रोगों को ठीक करने में लाभदायक सिद्ध होता है। साथ ही लिंगड़ का प्रयोग करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। उन्होंने बताया कि लिंगड हिमाचल ही नहीं विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। अगर इसका उपयोग छाछ यानी लस्सी में करें तो इससे कई रोग दूर हो जाते हैं।

है क्या लिंगड़
लिंगड़ एक फर्न (बिना फूल वाले पौधों की एक श्रेणी) है, जो नम और छायादार स्थानों पर बढ़ता है, ज्यादातर 4,000 से 7,000 फीट तक पहाड़ी जंगलों में झरनों के आस पास पाया जाता है। इस पौधे के युवा उभरते बालों वाले, काले-हरे हरे पत्ते खाद्य भाग बनाते हैं। ये पत्ते वास्तव में विकासशील पत्तियों के साथ पत्ती के डंठल हैं। वे शुरुआती चरणों में खाने के लिए उपयुक्त होते हैं उसके बाद, पत्तियां खुल जाती हैं, आकार बढ़ जाता हैं और काष्ठीय हो जाती हैं। तब वे खाना पकाने के लायक नहीं रहते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App