संस्कृत हमारी संस्कृति की पहचान…

By: Aug 31st, 2023 7:18 pm

हमारे देश की सभ्यता-संस्कृति बहुत महान है। यहां जो त्योहार और पर्व मनाए जाते हैं वो हमें अपने धर्म और संस्कृति से भी परिचय करवाते हैं और हमें इनसे जोड़े रखते हैं। वर्ष 1969 से हर वर्ष सावन में पडऩे वाली पूर्णिमा को विश्व संस्कृत दिवस भी मनाया जाता है। इस वर्ष 2023 में यह 31 अगस्त को मनाया गया। हमारे देश के, खास तौर हिंदू धर्म के ग्रंथ, वेद, मंत्र और बहुत सी कहानियां और अन्य कृतियां संस्कृत में ही लिखी गई हैं। संस्कृत सब भाषाओं की जननी है, देश की विरासत है।

हमारे देश की संस्कृति का आधार है संस्कृत। हिंदू धर्म के सामाजिक समारोहों में अभी भी संस्कृत के श्लोकों और मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। भारत सरकार ने संस्कृत को दुनियाभर में पहचान देने के उद्देश्य से विश्व संस्कृत मनाने की घोषणा की थी। हमें संस्कृत को बढ़ावा देना चाहिए।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App