Punjab News: जालंधर में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, दस पिस्तौल, दस मैग्जीन भी बरामद

By: Dec 12th, 2023 5:41 pm

जालंधर। पंजाब के जालंधर में पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दस पिस्तौल और दस मैग्जीन बरामद किए हैं। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने मंगलवार को बताया कि एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शहर के परागपुर लिंक रोड़ पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने पर उनके पास से दस पिस्तौल और दस मैग्जीन बरामद हुए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान अजीतपाल सिंह निवासी घाड़कियां फतेहगढ़ चूढ़ीयां और दिलप्रीत सिंह निवासी दादूयोद फतेहगढ़ चूढ़ियां के तौर पर हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के इंदौर से अवैध हथियार लाकर पंजाब में बेचते थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App