सोहाना अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी

By: Dec 16th, 2023 12:05 am

ज्ञानी रघुबीर सिंह जत्थेदार श्रीअकाल तख्त साहिब हैड ग्रंथी श्रीहरमंदिर साहिब ने किया शुभारंभ

नीलम ठाकुर — मोहाली

1995 में अस्तित्व में आया श्रीगुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल आई हॉस्पिटल ट्रस्ट आज मरीजों की लगातार सेवा कर रहा है। श्रीगुरु हरिकृष्ण साहिब के आशीर्वाद से अब इस सेवा में एक और विशेष पहल की जा रही है। सोहाना अस्पताल अब चौथी पीढ़ी के अति आधुनिक रोबोटिक सर्जिकल के माध्यम से सटीक तकनीक के साथ जटिल सर्जरी करेगा। यह जानकारी भाई दविंदर सिंह जी खालसा ने रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत करते समय व्यक्त कीं। इससे पहले अस्पताल में आयोजित एक समारोह के दौरान ज्ञानी रघुबीर सिंह जी जत्थेदार श्रीअकाल तख्त साहिब हैड ग्रंथी श्रीहरमंदिर साहिब ने इस रोबोटिक सर्जरी संस्थान का उद्घाटन किया। ट्रस्ट के सचिव गुरुमीत सिंह ने इस तकनीक के लांच पर सभी को बधाई देते हुए इसे सोहाना अस्पताल द्वारा चिकित्सा प्रौद्योगिकी की दुनिया में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह महत्त्वपूर्ण तकनीक उन जटिल सर्जिकल प्रक्रियाओं में एक क्रांति है, जिनमें विशेषज्ञ डाक्टरों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने कहा कि चौथी पीढ़ी के रोबोटिक्स के माध्यम से कैंसर, यूरोलॉजी, स्त्री रोग और सामान्य जटिल सर्जरी में सटीक तकनीक से बेहतर परिणाम मिलेंगे। डा. गगनदीप सिंह सचदेवा सीईओ और ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रमुख ने इस तकनीक के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा चिकित्सा प्रौद्योगिकी में उन्नत चौथी पीढ़ी के रोबोट के माध्यम से विशेषज्ञ सर्जनों को जटिल सर्जरी करने में अधिक कौशल मिलेगा और जटिल प्रक्रियाओं को आसानी से करने की सुविधा मिलेगी। यूरोलॉजिस्ट एवं रीनल ट्रांसप्लांट सर्जन डा. करमवीर सिंह ने रोबोट के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रोबोट के उन्नत रोबोटिक सिस्टम, हाई-डेफिनेशन थ्री-डी विजन सिस्टम बारे बताया। डा. सभरवाल ने रोबोट के सहज ज्ञान युक्त पैनल, गैजेट्स, कंसोल के संचालन को साझा किया। (एचडीएम


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App